फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Five localities were immersed in darkness all night due to fault in cable on the banks of Ken

बांदा : केन किनारे केबल में फाल्ट से पूरी रात अंधेरे में डूबे रहे पांच मोहल्ले

Sun, 07 Aug 2022 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Banda: Five localities were immersed in darkness all night due to fault in cable on the banks of Ken
अंडरग्राउंड केबिल की मरम्मत करते बिजली कर्मी। - फोटो : BANDA
बांदा। केन नदी के किनारे क्रासिंग के पास 11 केवी के अंडरग्राउंड केबल में फाल्ट आ गया। रात साढ़े 11 बजे हुआ फाल्ट सुबह करीब आठ बजे दुरुस्त हो पाया। पूरी रात शहर के पांच से अधिक मोहल्ले अंधेरे में डूबे रहे। सुबह लोगों के घरों में पानी भी नहीं आया। इसके अलावा ओवरलोडिंग और खंभे में करंट उतरने से छोटी बाजार फीडर भी बंद रहा।
विज्ञापन

शहर के चार सब स्टेशनों से शहर को बिजली सप्लाई की जा रही है। भूरागढ़ सब स्टेशन से निकली 11 केवी के अंडर ग्राउंड केबल में केन नदी के पास रात में फाल्ट हो गया। जेई कांता प्रसाद, एसडीओ शत्रुघ्न चौहान समेत 12 लोगों की टीम फाल्ट सुधारने में पूरी रात लगी रही। सुबह आठ बजे बिजली शुरू हो पाई।
विज्ञापन

इससे जुड़े शहर के मोहल्ले कंचन पुरवा, खुटला, निम्नीपार, अवस्थी भवन और देहात क्षेत्र का कुछ क्षेत्र प्रभावित रहा। उधर, टेलीफोन टावर फीडर से लो वोल्टेज, कालू कुआं में बिजली एक घंटे गुल रही। छाबी तालाब में ठेके के पास वाले खंभे में फाल्ट आने से छोटी बाजार फीडर आधा घंटा बंद रहा। इसी तरह आवास विकास की भी आधा घंटा बिजली गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सो नहीं सके लोग, पानी भी देर से आया
निम्नीपार के अब्दुल वसीक, नसीम अहमद, राकेश, सुरेश ने बताया कि पूरी रात वे सो नहीं सके। सुबह पानी न आने की वजह से दिनचर्या भी प्रभावित हुई। सुबह आठ बजे बिजली सप्लाई शुरू होने पर कुएं का मोटर चालू हुआ। तब जाकर पानी मिला।

केन नदी के किनारे भूरागढ़ सब स्टेशन से निकले 11 केवी अंडरग्राउंड केबल में फाल्ट हो गया था। इसे दुरुस्त करने में पूरी रात लग गई। वह खुद और विभाग के 12 कर्मचारी लगे रहे। -कांता प्रसाद, जेई विद्युत पावर कारपोरेशन लिमिटेड, बांदा।
मुशर्रफ खान

भूरागढ़ सब स्टेशन में हाईटेंशन लाइन ठीक करते कर्मी।

भूरागढ़ सब स्टेशन में हाईटेंशन लाइन ठीक करते कर्मी।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed