फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Facilitation no speed, fare equal to express trains

बांदा : सुविधा न रफ्तार, किराया एक्सप्रेस ट्रेनों के बराबर

Fri, 02 Sep 2022 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Banda: Facilitation no speed, fare equal to express trains
बांदा। पैसेंजर ट्रेनों के यात्रियों से रेलवे एक्सप्रेस ट्रेनों के बराबर किराया वसूल रहा है। ज्यादा किराया देने के बाद भी सुविधाएं नहीं मिल रहीं हैं। यात्रा में समय भी ज्यादा लग रहा है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के समय रेलवे ने ट्रेनों में भीड़भाड़ रोकने के लिए एक्सप्रेस ट्रेनों को स्पेशल और पैसेंजर ट्रेनों को एक्सप्रेस बना दिया था। इनका किराया बढ़ाकर स्टापेज कम कर दिए थे। कोरोना कम होने के बाद स्पेशल ट्रेनें सामान्य हो गईं, किराया भी इनका कम कर दिया गया, लेकिन पैसेंजर ट्रेनों का किराया कम करने के लिए रेलवे तैयार नहीं है।
विज्ञापन

यात्रियों को बांदा से कानपुर का पैसेंजर ट्रेन का किराया 28 रुपये की जगह 65 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। झांसी का किराया पहले 32 रुपये था, अब 69 रुपये लिए जा रहे हैं। बांदा से प्रतिदिन पैसेंजर ट्रेनों में कानपुर, झांसी, इलाहाबाद के लिए एक हजार से अधिक यात्री सफर करते है। इनसे रोजाना हजारों रुपये अतिरिक्त किराया वसूला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्री रमाकांत का कहना है कि जब किराया एक्सप्रेस का लग रहा है तो क्यों न एक्सप्रेस ट्रेनों से यात्रा की जाए। इससे समय की बचत होगी। शशांक का कहना है कि पैसेंजर ट्रेनों में ज्यादातर गरीब व मध्यम वर्ग के लोग सफर करते हैं। यात्री दो साल से दोगुना किराया चुका रहे हैं।

जिला अधिकवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार जीतू ने प्रधानमंत्री व रेलमंत्री को पत्र भेजकर पैसेंजर ट्रेनों का किराया पहले की तरह करने की मांग की है। रेलवे के जन संपर्क अधिकारी, झांसी मनोज कुमार का कहना है कि कोरोना की स्थिति सामान्य होने के बाद रेलवे की कई व्यवस्थाएं सामान्य हुई हैं। पैसेंजर ट्रेनों को सामान्य तरीके से चलाने पर भी चर्चा हो रही है। जल्द निर्णय हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed