{"_id":"6769ae54919e7a7dd3094cb4","slug":"banda-defeated-gramodaya-by-7-0-banda-news-c-212-1-bnd1004-119759-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बांदा ने ग्रामोदय को 7-0 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बांदा ने ग्रामोदय को 7-0 से हराया
विज्ञापन
बांदा। डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा बांदा फुटबाॅल क्लब व ग्रामोदय विश्वविद्यालय के बीच मैत्री मैच खेला गया। बांदा की टीम ने 7-0 से जीत हासिल की। मैच की शुरूआत डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष धनंजय करवरिया ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर करवाई।
शुरुआत में दोनों टीमों ने एक दूसरे के गोल पोस्ट पर आक्रमण किए। बांदा के लिए पहला गोल करन ने अपनी तेजी से रक्षा पंक्ति छकाते हुए किया। इसके बाद सूर्यांश ने बेहतरीन फिनिशिंग दिखाते हुए दूसरा गोल किया। पहले हाफ की समाप्ति पर स्कोर 2-0 रहा। दूसरे हाफ में बांदा की टीम विपक्षी टीम पर हावी रही। मैच का तीसरा गोल कौशल त्रिपाठी ने डिफ्लेक्ट करते हुए किया।
इसके बाद अमन और देव ने 2-2 गोल किए। बांदा टीम की ओर से अंकुश, अभय, आयुष, प्रतीक, राहुल, अमित, जयंती, तनिष्क आदि ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। मैच के बाद विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान सचिव कौशल त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष मनोज मिश्रा, कोच अभिषेक,पुलकित त्रिपाठी, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।