फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Death of brother and two sisters in suspicious circumstances, condition of third critical, fear of snake or poison khapar bite, situation will be clear after post-mortem

बांदा : संदिग्ध हालात में भाई और दो बहनों की मौत, तीसरी की हालत गंभीर, सांप या विषखापर के काटने की आशंका, पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट होगी स्थिति

Mon, 08 Aug 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Banda: Death of brother and two sisters in suspicious circumstances, condition of third critical, fear of snake or poison khapar bite, situation will be clear after post-mortem
बांदा से रक्षा, दीक्षा और अमन। (बांदा) - फोटो : BANDA
बांदा। शहर के ज्योति नगर में रविवार की रात एक भाई और दो बहनों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। तीसरी बहन की हालत गंभीर है। उसे मेडिकल कालेज के आईसीयू में रखा गया है। सांप या विषखापर के काटने की चर्चा है। डॉक्टरों का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

पिता कामता प्रसाद राजपूत ने बताया कि पुत्रियां रचना (16), रक्षा (14) व दीक्षा (7) और पुत्र अमन (10) एक ही पलंग पर सो रहे थे। सोमवार की सुबह पांच बजे बेटे को ऐंठते हुए देखा तो हड़बड़ाकर उठा और उन्हें टटोला। सभी बच्चे बेहोशी की हालत में थे। तत्काल बच्चों को जिला अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान दीक्षा, अमन और रक्षा की मृत्यु हो गई। रचना की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

डॉक्टरों का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मृत्यु का सही कारण पता चल सकेगा। वहीं पर मृतकों के कपड़े उतारकर किसी जीव के काटने के निशान देखे जाएंगे। चचेरे भाई फूटाकुआं पल्हरी गांव निवासी अमित राजपूत ने बताया कि रचना ने बेहोशी की हालत में किसी कीडे़ के काटने की बात बताई है, लेकिन पूरी बात समझ में नहीं आई। क्षेत्राधिकारी नगर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। सभी बच्चे बीते 10 साल से अपने परिवार के साथ ननिहाल मेें रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed