{"_id":"63c59d92f2c41b15682323cf","slug":"banda-bolero-fell-in-khanti-five-people-of-the-same-family-injured-banda-news-knp739199329-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: खंती में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: खंती में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के पांच लोग घायल
विज्ञापन
नरैनी। कालिंजर थाना क्षेत्र में बेकाबू बोलेरो खंती में पलटने से उसमें सवार एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सभी कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। वह मध्यप्रदेश के सतना जिला निवासी रिश्तेदार की तेरहवीं में शामिल होने जा रहे थे।
कानपुर के थाना बिधनू के खडे़सर गांव निवासी बलराम सिंह की ससुराल मध्य प्रदेश के सतना जिले के पुराहत गांव में है। बलराम के साले की मौत हो गई थी। सोमवार को उसकी तेरहवीं थी। इसमें शामिल होने बलराम (63) बोलेरो से परिवार के गोल्डी सिंह (28) पत्नी गगन सिंह, प्रीति सिंह (30) पत्नी दुर्गेंद्र सिंह, सोनी (30) पत्नी बिजेंद्र सिंह और बिटोल (65) पत्नी चंद्रपाल के साथ जा रहे थे।
रास्ते में कालिंजर थाना क्षेत्र के सौता कलिंजर गांव के पास बोलेरो बेकाबू होकर खंती में पलट गई। हादसे में बोलेरो सवार पांचों लोग घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने सभी को बाहर निकाल कर एंबुलेंस से नरैनी सीएचसी भेजा।