{"_id":"6ab95bb88fbfbe80e004b295","slug":"banda-and-mahoba-lag-behind-in-cm-dashboard-rankingsbanda-and-mahoba-lag-behind-in-cm-dashboard-rankings-banda-news-c-12-1-knp1100-1664555-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में बांदा-महोबा फिसड्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में बांदा-महोबा फिसड्डी
विज्ञापन
बांदा। सीएम डैशबोर्ड की अगस्त 2026 की मासिक रैंकिंग में बांदा और महोबा के बॉटम-10 में आने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाराजगी जताई है। खराब प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री ने संबंधित जिलाधिकारियों को कार्यशैली में तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री कार्यालय से अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद ने दोनों जिलों समेत खराब प्रदर्शन वाले 10 जिलों के जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर कम अंक वाले क्षेत्रों की पहचान कर सुधार के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर विभिन्न विभागों की फ्लैगशिप योजनाओं और परियोजनाओं के अगस्त माह के आंकड़ों के आधार पर जिलों की रैंकिंग तय की गई। इसमें बांदा और महोबा प्रदेश के सबसे खराब प्रदर्शन वाले 10 जिलों में शामिल रहे। बांदा जहां प्रदेश में 69वें स्थान पर रहा तो महोबा उससे भी नीचे 73वें पायदान पर रहा। शासन के पत्र में मुख्यमंत्री की ओर से रैंकिंग पर असंतोष व्यक्त किए जाने का उल्लेख है।
विज्ञापन
जिलाधिकारियों को अपनी लॉगिन आईडी के माध्यम से कम अंक वाले क्षेत्रों की समीक्षा कर आवश्यक सुधार कराने को कहा गया है। किसी तकनीकी समस्या की स्थिति में मुख्यमंत्री कमांड सेंटर के पीएमयू अधिकारियों से समन्वय कर समाधान कराने के निर्देश दिए गए हैं।
रैंकिंग में बांदा-महोबा के अलावा लखनऊ, गौतमबुद्धनगर, जौनपुर, प्रतापगढ़, बिजनौर, सिद्धार्थनगर, कानपुर नगर और इटावा भी बॉटम-10 में शामिल हैं।
-- --
कानपुर नगर और इटावा भी बॉटम-10 में
सीएम डैशबोर्ड की अगस्त की रैंकिंग में कानपुर नगर और इटावा का प्रदर्शन भी खराब रहा। दोनों जिलों को भी शासन की ओर से सुधार के निर्देश दिए गए हैं। कानपुर नगर की रैंकिंग इस बार 66 रही तो वहीं इटावा की रैंक 72वीं रही।