फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: 150 villagers attacked the house of the accused, vandalized the vehicle

बांदा : आरोपी के घर पर 150 ग्रामीणों का धावा, वाहन में की तोड़फोड़

Sat, 23 Jul 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Banda: 150 villagers attacked the house of the accused, vandalized the vehicle
Banda: 150 villagers attacked the house of the accused, vandalized the vehicle - फोटो : BANDA
नरैनी। चार साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना पर शनिवार देरशाम गांव के युवाओं का गुस्सा फूट पड़ा। कोतवाली का घेराव किया। इसके बाद आरोपी के घर धावा बोलकर लोडर में तोड़फोड़ की। गांव में तनाव का माहौल है। एहतियात के तौर पर आरोपी के घर के आसपास फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन

उधर, बच्ची के पिता ने दबंग आरोपी व उसके परिजनों से खतरा बताकर पुलिस से सुरक्षा मांगी है। गांव में हालातों को देखते हुए देर रात एक प्लाटून पीएसी लगा दी गई।
विज्ञापन

मासूम से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, लेकिन घटना को लेकर ग्रामीण बेहद गुस्से में हैं। 150 से अधिक युवाओं के हुजूम ने कोतवाली के सामने करीब एक घंटे तक प्रदर्शन और घेराव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से जुलूस की शक्ल में आरोपी को फांसी देने के नारे लगाते हुए आरोपी के घर की ओर जाने लगे। घर के बाहर कुछ दूरी पर खड़े आरोपी के लोडर में तोड़फोड़ की। आरोपी के घर पहुंचते इससे पहले ही क्षेत्राधिकारी नितिन कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और आक्रोशित युवाओं को कड़ी कार्रवाई का भरोसा देकर शांत किया।

ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी अपने पिता के साथ लकड़ी का व्यापार करता है। ये लोग दबंग किस्म के हैं। आये दिन गांव वालों से ये विवाद करते रहते हैं। कई बार इसकी शिकायत हुई, मगर पुलिस ने इन पर कभी कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed