फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Baberu block major by-election voting

बबेरू ब्लाक प्रमुख उपचुनाव का मतदान 19 को

Sun, 09 Feb 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Baberu block major by-election voting
बांदा। अविश्वास प्रस्ताव से खाली हुई बबेरू ब्लाक प्रमुख की सीट के लिए उपचुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। नामांकन 17 फरवरी को और मतदान व मतगणना 19 फरवरी को होगी।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम हीरालाल ने जारी चुनाव कार्यक्रम में बताया कि बबेरू ब्लाक प्रमुख की सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। घोषित कार्यक्रम के मुताबिक क्षेत्र पंचायत कार्यालय में नामांकन पत्रों की बिक्री होगी। 17 फरवरी को सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक नामांकन होंगे।
विज्ञापन

इसी दिन नामांकन पत्रों की जांच होगी। 18 फरवरी को नाम वापसी होगी। 19 फरवरी को प्रात: 11 बजे से शाम 3 बजे तक मतदान होगा। मतदान के फौरन बाद मतगणना शुरू हो जाएगी। डीएम ने सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में जल निगम के अधिशासी अभियंता संतोष कुमार को नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि बबेरू में सपा की सुमन देवी ब्लाक प्रमुख थीं। उनके खिलाफ सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव की नोटिस दी थी। बीते 18 दिसंबर को बैठक में 65 सदस्यों में से 62 ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में वोट देकर सुमन देवी की कुर्सी छीन ली थी। तब से यह पद रिक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed