फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   As soon as the MD left, the electricity system went haywire again.

Banda News: एमडी के जाते ही फिर धड़ाम हुई बिजली व्यवस्था

Sun, 09 Jun 2024 10:04 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 09 Jun 2024 10:04 PM IST
विज्ञापन
As soon as the MD left, the electricity system went haywire again.
बांदा। मंडल मुख्यालय सहित पूरे जिले में चल रहे बिजली के ज़बरदस्त संकट और उभरते जनाक्रोश पर इसी सप्ताह दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक अमित किशोर की यहां आमद भी उपभोक्ताओं को कोई स्थाई राहत नही दे सकी। एमडी के आने से महज दो दिन ही बिजली संकट टला रहा। अब फिर शहर की विद्युत व्यवस्था बुरी तरह लड़खड़ा गई है। उपभोताओं में दिन रात हायतौबा मची हुई है।
विज्ञापन

रोस्टर के अनुसार मंडल मुख्यालयों में 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति का दावा यहां फ्लॉप हो गया है। 12 से 15 घंटे ही आपूर्ति मिल पा रही है। हाल ही में दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक यहां दो दिन प्रवास करके हालात से रूबरू हुए थे। उन्होंने निर्बाध आपूर्ति के सख्त आदेश भी दिए थे। लंबे समय से खाली पड़े मुख्य अभियंता के पद पर आरिफ अहमद की तैनाती कर दी थी। उनकी रहते दो दिन आपूर्ति बेहतर रही। जाते ही फिर पुराना ढर्रा बहाल हो गया। शहरी व ग्रामीण उपभोक्ता बिजली के लिए तरस रहे हैं। सबसे अधिक समस्या भूरागढ़, छोटी बाजार , तुलसी नगर और कालूकुआ फीडर से जुड़े दर्जनभर से अधिक मोहल्लों में है।
विज्ञापन


इनसेट
विधायक ने सीएम कार्यालय को बताया, दो दिन का अल्टीमेटम
भाजपा के सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने बिजली से पैदा हो रहे हालात से मुख्यमंत्री कार्यालय को अवगत करा दिया है। साथ ही विभागीय अफसरों को आपूर्ति में सुधार के लिए दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। विधायक ने कहा है कि बिजली विभाग के अफसरों की मनमानी के चलते सरकार की छवि धूमिल हो रही है। यह कारगुजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अफसरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कराने के संकेत भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed