फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Arhar conference today to make pulses a brand

दलहन को ब्रांड बनाने के लिए आज अरहर सम्मेलन

Sun, 09 Feb 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Arhar conference today to make pulses a brand
अरहर सम्मेलन के लिए कटरा में तैयार किया जा रहा पंडाल। - फोटो : BANDA
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में पहली बार आयोजित हो रहे अरहर सम्मेलन/मेला को दलहन किसानों के लिए मुफीद बनाने की कवायद में जोरदार तैयारियां की गई हैं। सम्मेलन सोमवार (10 फरवरी) को ऐतिहासिक पर्यटन स्थल कटरा कालिंजर में हो रहा है।
विज्ञापन

बुंदेलखंड और कानपुर के एक हजार से ज्यादा दाल व्यवसायी व किसानों समेत देश के पद्मश्री सम्मान से सम्मानित कई विशेषज्ञ और हस्तियां भी इसमें शरीक होंगी। करीब सौ किसानों को भी सम्मानित किया जाएगा। बांदा और बुंदेलखंड की दलहनों को ब्रांड के रूप में स्थापित करने की मंशा है।
विज्ञापन

डीएम हीरालाल की पहल पर अरहर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। बताया गया है कि दलहन किसानों की आय दोगुनी करने की यह एक कोशिश है। सम्मेलन में बुंदेलखंड के सातों जिलों समेत कानपुर के मिलर्स और उत्पादक शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश के कई कृषि सेवा संस्थानों के नुमाइंदे भी भाग लेंगे। यूपी, एमपी, हरियाणा, बिहार, दिल्ली के कई पद्मश्री और कृषि विशेषज्ञ किसानों को कुछ नया बताएंगे। आयोजन स्थल कटरा कालिंजर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डीएम का कहना है कि बांदा की अरहर, चना, सरसों, गुड़ आदि को ब्रांड के रूप में स्थापित करके किसानों की आय बढ़ाने की मंशा से अरहर सम्मेलन आयोजित हो रहा है।
माननीय को भी मिलेगा मंच में सम्मान
बांदा। अरहर सम्मेलन में जिले के सांसद सहित सभी विधायक भी सम्मानित होंगे। उन्हें अंग वस्त्र प्रशस्ति पत्र के साथ स्मृतिचिह्न भेंट किया जाएगा। इनके अलावा पांच पद्मश्री भारत भूषण त्यागी (बुलंदशहर), बाबूलाल दहिया (सतना), रामशरण वर्मा (बाराबंकी), कमल सिंह चौहान (सोनीपत), राजकुमारी देवी (मुजफ्फरपुर) के अलावा डा. एमडी पाठक (निदेशक गन्ना अनुसंधान, लखनऊ), प्रो. मान सिंह (नई दिल्ली) और डा. आरसी चौधरी (गोरखपुर) शामिल हैं।

कृषि विशेषज्ञों में डा. जितेंद्र सिंह (सीएसए कानपुर), डॉ. श्याम सिंह, डा. मंजुल पांडेय, डा. सुभाष सिंह (कृषि महाविद्यालय, बांदा), डा. एसएन सिंह व डा. दिलीप कुमार (गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ) और डा. राजेश कुमार लूने (हैदराबाद) शामिल हैं। इनके अलावा विपणन सहयोगी एफपीओ सदस्य, विशेष आमंत्रित आदि भी शामिल होंगे। करीब सौ किसानों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed