{"_id":"651086c510744860430cf0c4","slug":"another-truck-rammed-into-a-parked-truck-resulting-in-a-nine-hour-jam-on-the-national-highway-banda-news-c-212-1-bnd1001-2838-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: खड़े ट्रक में घुसा दूसरा ट्रक, नेशनल हाइवे पर नौ घंटे लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: खड़े ट्रक में घुसा दूसरा ट्रक, नेशनल हाइवे पर नौ घंटे लगा जाम
विज्ञापन
खप्टिहा कलां (बांदा)। बांदा-कानपुर नेशनल हाईवे पर शनिवार की देर रात एक ट्रक में दूसरा ट्रक जा भिड़ा। दुर्घटना में खलासी घायल हो गया। हादसे से ट्रक बीच हाईवे पर आ गया, जिससे जाम लगना शुरू हो गया। नौ घंटे तक हाईवे पर करीब तीन किलोमीटर तक वाहन फंसे रहे। दूसरे दिन जेसीबी से ट्रक को हटाया गया, तब यातायात बहाल हुआ।
पपरेंदा-चिल्ला के बीच नेशनल हाईवे पर शनिवार की देर रात चिल्ला अतरहट गांव के पास हाईवे पर ट्रक खराब हो गया था। रात करीब दो बजे ललौली चिल्ला की ओर से आ रहे भूसे से लदे ट्रक ने उस खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। वह खंती में गिर गया और खराब ट्रक बीच हाईवे पर आ गया। इस घटना में ललौली निवासी खलासी अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।
ट्रक के हाईवे पर फंस जाने से जाम लगना शुरू हो गया। देखते ही देखते काफी संख्या में छोटे बड़े वाहन थमना शुरू हो गए। सुबह तक तीन किलोमीटर से भी ज्यादा दूरी तक वाहन फंसे रहे। सूचना पर चिल्ला थाना एसओ प्रभुनाथ सिंह टीम पहुंच गई। रविवार सुबह करीब 11 बजे जेसीबी से ट्रक को हटवाया गया और फिर जाकर हाइवे पर गाड़ियां बढ़नी शुरू हुईं। चौकी इंचार्ज पपरेंदा राजेश मिश्रा ने बताया की हाइवे से ट्रक हटाए जाने के बाद जाम खुल गया था।