फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Anna will leave notice on leave

अन्ना पशु छोड़ने पर देंगे नोटिस

Sun, 04 Nov 2018 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Sun, 04 Nov 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
Anna will leave notice on leave
cow

अन्ना पशुओं पर अंकुश लगाने के लिए अब एक और कदम उठाया जा रहा है। गांवों में पुलिस के चौकीदार अन्ना पशुओं के मालिकों की सूची तैयार करेंगे। उन्हें पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के तहत नोटिस जारी की जाएगी। हर गांव में 100 से 150 पशु क्षमता का 14वें वित्त आयोग से पशुबाड़ा बनेगा। पशुओं का रजिस्ट्रेशन और भरण-पोषण की व्यवस्था गांव में गठित कमेटियां करेंगी। 

विज्ञापन


यह निर्णय रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित अन्ना प्रथा उन्मूलन संबंधी बैठक में लिए गए। सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने कहा कि अन्ना पशुओं से रबी की फसल बचाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। तार के पशुबाड़े बनाए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने जिले में 8 पशु आश्रय स्थल बनाए हैं। इसके अलावा पांच निर्माणाधीन हैं। जिला पंचायत की बैठक में पशुबाड़े के लिए जाली लगाने का सुझाव आया था। इसका एस्टीमेट तैयार करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि अन्ना पशु छोड़ने वालों पर धारा 107, 116 की कार्रवाई की जाए। विधायक राजकरन कबीर ने कहा कि अन्ना पशु मालिकों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए। 
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता कर रहे डीएम हीरालाल ने कहा कि दिवाली के बाद गांवों में एसडीएम बैठकें करके कमेटी का गठन करेंगे और पशु मालिकों को अन्ना जानवर न छोड़ने के लिए आगाह किया जाएगा। ग्रामीणों से भी सहयोग मांगा जाएगा। इसके बाद भी जानवर छोड़ा तो पशु मालिक के विरुद्ध कार्रवाई होगी। प्रधान, सचिव, लेखपाल, चौकीदार सभी का सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने कहा कि जनपद के बाशिंदे इस गंभीर संकट के हल में सहयोग करें। उन्होंने खबरदार किया कि अन्ना पशु छोड़ने वालों के विरुद्ध पुलिस अपनी कार्रवाई करेगी। सीडीओ हीरालाल ने गाय पालन करके गोमूत्र, गोबर से कीटनाशक आदि बनाने की सलाह दी। बैठक में एडीएम संतोष बहादुर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार सिंह, सभी एसडीएम, सीएमओ, उप कृषि निदेशक, तहसीलदार, ग्राम प्रधान, एनजीओ, अधिकारी आदि शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed