फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Anil defeated Surendra

अनिल ने सुरेंद्र को हराया

Wed, 15 Jan 2020 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
Anil defeated Surendra
दंगल में भिड़ते पहलवान। - फोटो : BANDA
बबेरू (बांदा)। सिमौनी गांव में मकर संक्रांति पर गड़रा नदी मैदान में दंगल की धूम रही। कई नामचीन पहलवानों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। सैकड़ों दर्शकों ने तीन दर्जन से ज्यादा कुश्तियों का लुत्फ लिया। ग्राम प्रधान नीरज यादव और पूर्व डीडीसी गजेंद्र सिंह पटेल ने पहलवानों का हाथ मिलाकर दंगल के उद्घाटन की औपचारिकता की।
विज्ञापन

लमेहटा के पहलवान अनिल ने लखनऊ के सुरेंद्र को पराजित कर दिया। राजेश दास (अयोध्या) ने शमशेर (राजस्थान), रामविलास (पडऱी) ने सोनू (मथुरा), गुड्डू (हरियाणा) ने सोनू (मथुरा) को पराजित किया। इसी तरह विवेक (मथुरा) ने मोहन सिंह (जालौन) को शिकस्त दी।
विज्ञापन

महिला पहलवानों की रोचक कुश्ती में लखनऊ की नेहा ने दिल्ली की श्वेता को पटकनी दी। विक्रम (जालंधर) और राम सिंह (फतेहपुर) तथा जितेंद्र (दिल्ली) और मनोज (औरैया) की कुश्तियां बराबरी पर रहीं। दंगल का संचालन चंद्रिका पहलवान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेफरी राम सिंह पहलवान रहे। मेजबान ग्राम प्रधान सहित टोला कलां प्रधान देशपाल, रगौली प्रधान रामशरन, जितेंद्र, केशव प्रजापति, आलोक मिश्रा, महेंद्र यादव, संदीप यादव, तुलसीराम यादव, वंशराज यादव, महेश तिवारी, मुन्नालाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed