{"_id":"68a37b106e5da26d320a2693","slug":"angry-farmers-shouted-slogans-at-the-substation-due-to-non-availability-of-electricity-banda-news-c-212-1-bnd1007-131853-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बिजली न मिलने से गुस्साए किसानों ने सब स्टेशन पर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बिजली न मिलने से गुस्साए किसानों ने सब स्टेशन पर की नारेबाजी
विज्ञापन
बबेरु। बिजली की समस्या से जूझ रहे कई गांवों के किसानों ने सोमवार को मरका पावर हाउस में विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने बताया कि बिजली न आने से धान की फसल खराब हो रही है। भाकियू के तत्वावधान में सोमवार को किसानों ने मरका पावर हाउस पहुंचकर विरोध जताया।
भाकियू जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा कि विभागीय लापरवाही से क्षेत्र के अरवारी, चरका, मुडवारा, मटेहना, गोड़ा, औदहा सहित अन्य गांवों में कई दिनों से बिजली की समस्या बनी हुई है। इससे ग्रामीण व किसान परेशान हैं। कहा कि धान की रोपाई का कार्य चल रहा है। फसल को पानी की आवश्यकता है। बिजली न आने से निजी ट्यूबवेल बेकार साबित होते हैं।
किसान ब्रजराज यादव, गोरेलाल आदि ने बताया कि बिजली कटौती व लो वोल्टेज के कारण खेती का कार्य पिछड़ रहा है। कहा कि कर्मचारी समस्या सुनते ही नहीं है और न ही उनका समाधान किया जाता है। किसानों ने विभागीय अधिकारियों से पांच एमवीए की जगह 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाए जाने तथा विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान अजय कुमार, विमलेश कुमार, शैलेंद्र सहित भाकियू के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।