फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Adverse Entry to Four Underground Engineers of the Authority

प्राधिकरण के चार अवर अभियंताओं को प्रतिकूल प्रविष्टि

Thu, 17 Oct 2019 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Adverse Entry to Four Underground Engineers of the Authority
निरीक्षण करते डीएम हीरा लाल। - फोटो : BANDA
बांदा। शहर की इंदिरा नगर आवासीय योजना में सत्यापन के निर्देशों का अनुपालन न करने पर डीएम हीरालाल ने बांदा विकास प्राधिकरण के चार अवर अभियंताओं को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश दिए हैं। उधर, राजकीय महिला डिग्री कालेज में वीरान पड़े नवनिर्मित छात्रावास को एक हफ्ते के अंदर छात्राओं से आबाद करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम ने कुछ दिन पूर्व इंदिरा नगर योजना का निरीक्षण किया था। प्राधिकरण के अवर अभियंताओं को वहां रह रहे लोगों का सत्यापन करने के आदेश दिए थे। अवर अभियंताओं ने अब तक सत्यापन नहीं किया। गुरुवार को डीएम ने कड़ा रुख अपनाते हुए अवर अभियंता शैलेंद्र कुमार, अविनाश अग्रवाल, एमयू खां और डीके मित्तल को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के आदेश प्राधिकरण सचिव को दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम ने शहर के 10 कुओं की मरम्मत के लिए उन्हें चिह्नित करते हुए सूची उपलब्ध कराने के प्राधिकरण सचिव को निर्देश दिए। भूरागढ़ दुर्ग में शौचालय निर्माण न कराने पर असंतोष जताया। ट्रैकिंग पार्क चिह्नित कर विकसित कराने को कहा। तुलसी नगर की नालियां और सड़कों का कार्य तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिए। शहर के मुख्य चौराहों में गेट निर्माण का काम समय से पूरा कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, गुरुवार को डीएम ने राजकीय महिला डिग्री कालेज के छात्रावास की नई बिल्डिंग का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उपस्थित पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी डा.प्रीति लता को निर्देश दिए कि एक सप्ताह के अंदर इस हॉस्टल में छात्राओं के ठहरने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। दीवारों पर ऊंचाई तक तार फेंसिंग, बिजली-पानी की व्यवस्था को कहा।

कालेज प्रधानाचार्य डा.दीपाली गुप्ता को छात्रावास की संचालन समिति बनाने और सहायक वार्डेन की व्यवस्था कर एक सप्ताह के अंदर छात्रावास संचालन शुरू करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में मौजूद सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा को निर्देश दिया कि कमेटी का गठन शीघ्र किया जाए। यहां छात्रावास में महिला होमगार्ड तैनाती के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed