फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Admission to Government ITIs now open until the 11th.

Banda News: राजकीय आईटीआई में प्रवेश अब 11 तक

Wed, 07 Oct 2026 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 07 Oct 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Admission to Government ITIs now open until the 11th.
बांदा। राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को 11 अक्तूबर तक एक और मौका मिला है। सत्र-2026-27 के लिए पांचवें चरण की आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। यह प्रक्रिया चौथे चरण के बची सीटों के लिए है।
विज्ञापन

शहर की राजकीय आईटीआई में कुल 756 सीटें हैं। यहां एक ग्रेड की 21 ट्रेड व बी ग्रेड की सात ट्रेडें संचालित की जा रही है। चौथे चरण के प्रवेश में ए ग्रेड में विभिन्न ट्रेडों में 179 सीटें और बी ग्रेड की ट्रेड में 124 सीटें रिक्त हैं। इन सीटों के लिए पांचवें चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई है। इसका ऑनलाइन आवेदन 11 अक्तूबर तक किया जा सकता है।
विज्ञापन

इसके लिए अभ्यर्थियों में सामान्य व पिछड़ा वर्ग के लिए पंजीकरण शुल्क 300 रुपये, अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के लिए 250 रुपये व समस्त महिला अभ्यर्थियों के लिए सौ रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीआई प्रधानाचार्य अमित कुमार ने बताया कि उनके यहां आईटीआई में संचालित 28 ट्रेडों में 303 सीटें रिक्त हैं। इनमें ए ग्रेड की ट्रेडों में मेरिट व बी ग्रेड की ट्रेडों में पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर प्रवेश दिया जा रहा है। अभ्यर्थियों के लिए 11 अक्तूबर का समय दिया गया है। इसमें वह आवेदन कर सकते हैं।
----
खाली 251 सीटों पर 11 तक करें आवेदन
चित्रकूट। राजकीय आईटीआई शिवरामपुर में प्रवेश से वंचित छात्रों को एक और मौका मिला है। प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि पांचवें चरण की प्रवेश प्रक्रिया 6 अक्तूबर से शुरू हो गई है। इस चरण में पुराने पंजीकृत अभ्यर्थी अपने विकल्पों का नवीनीकरण कर सकते हैं जबकि नए अभ्यर्थी नया आवेदन कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि 11 अक्तूबर रात 12 बजे तक है। इच्छुक अभ्यर्थी www.scvtup.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संस्थान में कुल 584 सीटों के सापेक्ष चार चरणों के बाद भी 251 सीटें विभिन्न ट्रेडों में रिक्त हैं। उन्होंने बताया कि इसकी सूची वेबसाइट और संस्थान के नोटिस बोर्ड पर उपलब्ध है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed