फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Action will be taken against the chairman representative for illegal extortion and interference

Banda News: अवैध उगाही और हस्तक्षेप में चेयरमैन प्रतिनिधि पर होगी कार्रवाई

Thu, 26 Sep 2024 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against the chairman representative for illegal extortion and interference
बांदा। अवैध धन उगाही और नगर पालिका के कामों में हस्तक्षेप की शिकायत का शासन ने संज्ञान लिया है। शासन के सचिव ने डीएम को पत्र भेजकर चेयरमैन प्रतिनिधि पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। ठेकेदार का कहना है कि चेयरमैन के प्रतिनिधि की जांच कराकर सख्त कार्रवाई का जाए।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू ने बेटे अंकित बासू को प्रतिनिधि मनोनीत कर रखा है। ज्यादातर कार्य वही देखते हैं। खाईंपार मोहल्ला निवासी नगर पालिका ठेकेदार संग्राम सिंह और विनोद कुमार ने 19 जुलाई को मुख्यमंत्री को पत्र भेजा था। आरोप लगाया था कि नगर पालिका में चेयरमैन की जगह सारा कामकाज अंकित बासू देखते हैं।
विज्ञापन

वह नगर पालिका के विकास कार्यों में बेवजह हस्तक्षेप करते हैं। चेयरमैन के कार्यालय में बैठकर ठेकेदारों से अवैध धन उगाही करते हैं। मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर प्रतिनिधि के खिलाफ कार्रवाई की जाए। मामले का संज्ञान लेते हुए शासन के सचिव रवींद्र सिंह ने इस संबंध में जिलाधिकारी को पत्र जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करें और सप्ताह भर में शासन को आख्या भेजें। आदेश की एक प्रति नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को भी भेजी है।

-शिकायतकर्ता नगर पालिका में रजिस्टर्ड ठेकेदार नहीं है। विपक्षियों की यह साजिश है। प्रतिनिधि हूं तो नगर पालिका का कामकाज देखूंगा ही। उगाही की बात बेबुनियाद है। -अंकित बासू, चेयरमैन प्रतिनिधि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed