फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Accused of theft from GGIC and Jan Seva Kendra arrested

Banda News: जीजीआईसी व जनसेवा केंद्र से चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 26 Jun 2025 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Accused of theft from GGIC and Jan Seva Kendra arrested
बांदा। तिंदवारी पुलिस ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तिंदवारी व जनसेवा केंद्र से चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी का सामान बरामद किया गया है।
विज्ञापन


तिंदवारी कस्बा स्थित एक जनसेवा केंद्र से आठ दिसंबर 2024 को चोरी हुई थी। संचालक सूरज कुशवाहा ने चोरी की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तिंदवारी की प्रधानाचार्य ने 24 जून 2025 को तिंदवारी थाने में तहरीर दी थी कि 31 मार्च व 15 जून को चोरों ने कॉलेज परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरा को तोड़कर इलेक्ट्रानिक उपकरणों सहित खेलकूद के सामान चोरी कर लिए थे। दोनों चोरियों में शामिल हनुमान नगर निवासी विक्रम खंगार को पुलिस ने हनुमान नगर से गिरफ्तार किया है। उसने दोनों चोरी की बात पुलिस के सामने कबूली है। उसके घर से बैटरी, प्रिंटर आदि बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed