{"_id":"5f8889518ebc3e9bd0125ea1","slug":"a-young-man-drowned-in-a-pond-to-save-his-younger-brother-banda-news-knp588711161","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे भाई को बचाने में तालाब में डूबकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटे भाई को बचाने में तालाब में डूबकर युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरैनी। खेत में बनाए गए तालाब में फिसलकर जा गिरे छोटे भाई को बचाने में बड़े भाई की जान चली गई। छोटा भाई को बचा लिया। घटना गुरुवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे करतल के मजरा बाबूपुर गांव में हुई।
दोपहर को भोला (19) और उसका छोटा भाई गंगाराम (14) पुत्रगण राममिलन गांव के बाहर घूमने गए थे। जूनियर स्कूल के पास खेत में खोदे गए तालाब के भीटें पर दोनों बैठ गए। बारिश के पानी से तालाब लबालब है। यह तालाब गांव के संजय ने खेत-तालाब योजना के तहत पिछले साल बनवाया है।
अचानक गंगाराम का पैर फिसला और वह तालाब में जा गिरा। उसे डूबता देख बड़ा भाई भोला ने बिना देर किए तालाब में छलांग लगा दी। छोटे भाई को तो मौत के मुंह से निकाल लिया, लेकिन खुद तालाब की तलहटी पर जमे दलदल में फंस जाने से पानी के ऊपर निकल नहीं पाया। छोटे भाई ने तालाब में शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया।
विज्ञापन
गांव के लोगों ने आधा घंटे की मशक्कत के बाद गंगाराम को बाहर निकाला। सरकारी एंबुलेंस से उसे तत्काल नरैनी सीएचसी लाया गया। यहां चिकित्साधीक्षक डा.बीएस राजपूत ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।