फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A young man committed suicide by jumping in front of a train after a dispute with his wife

Banda News: पत्नी से कहासुनी पर युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान

Mon, 03 Feb 2025 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
A young man committed suicide by jumping in front of a train after a dispute with his wife
कंचन पाल - फोटो : परिजन
बांदा। पत्नी से कहासुनी से आहत युवक ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। मोबाइल नंबर से पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के प्रकाश बम्हौरी थाना क्षेत्र के बदौरा गांव निवासी कंचन पाल (26) ने बांदा के क्योटरा रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार की रात आठ बजे करीब झांसी पैसेंजर ट्रेन से कटकर जान दे दी।
पुलिस ने युवक के पास से मिले मोबाइल नंबर से उसकी शिनाख्त कराई। बड़े भाई धीरज यादव ने बताया कि कंचन मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ गांव में किराए का कमरा लेकर रहता था।
विज्ञापन

वह ट्रक ड्राइवर था। उसका पत्नी आरती से विवाद चल रहा है। विवाद के चलते आरती 25 दिन से बदौरा गांव में रह रही है। कंचन भूरागढ़ में अकेला रह रहा था। दो दिन पहले धीरज की कंचन से बात हुई थी। इस पर धीरज ने गांव जाने की बात कही थी। कंचन को रविवार को गांव जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि घटना की रात पत्नी से भूरागढ़ आने को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी के चलते उसने ट्रेन से कटकर जान दी है। पिता सीताराम पाल के पास 11 बीघा जमीन है। दो भाइयों में छोटा था। दो पुत्र हैं। शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि परिजन पति-पत्नी का आपसी विवाद बता रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed