फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A truck hit three bike riders, aunt and nephew died, the third one got injured

Banda News: बाइक सवार तीन लोगों को ट्रक ने मारी टक्कर, ताई-भतीजे की मौत, तीसरा घायल

Sun, 22 Dec 2024 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
A truck hit three bike riders, aunt and nephew died, the third one got injured
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के अतर्रा रोड स्थित महावीरन के आगे अतर्रा बाईपास चौराहे पर रविवार सुबह करीब 10 बजे गिट्टी से भरे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार ताई-भतीजे की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी रिश्तेदार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में जा रहे थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पैलानी थाना क्षेत्र के सिंधन कलां गांव के राजकुमार (28) अपनी ताई चुनिया (65) और रिश्ते की भाभी अनुसुइया (35) को बाइक से लेकर पारिवारिक भाभी शांति के पिता के अंतिम संस्कार में कैलाश नगर जा रहे थे। सुबह करीब 10 बजे कोतवाली क्षेत्र के अतर्रा बाईपास चौराहे पर गिट्टी लादकर आए ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

सड़क पर गिरने से राजकुमार और चुनिया की मौके पर मौत हो गई। पीछे बैठी अनुसुइया गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने अनुसुइया को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लिया है। नगर क्षेत्राधिकारी राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed