फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A pregnant woman suffered in the traffic jam for 40 minutes

Banda News: 40 मिनट जाम में तड़पती रही गर्भवती

Sat, 08 Feb 2025 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
A pregnant woman suffered in the traffic jam for 40 minutes
जाम में फंसा ई​-रिक्शा। - फोटो : संवाद
अतर्रा। नरैनी रोड से रामलीला मैदान तक लगे जबरदस्त जाम में फंसी ई-रिक्शा सवार गर्भवती प्रसव पीड़ा से छटपटाती रही। परिजनों ने वाहन चालकों से रास्ता देने की गुजारिश की, लेकिन कोई असर नहीं हुआ।
विज्ञापन

कस्बे के नरैनी रोड पर शुक्रवार की दोपहर को जबरदस्त जाम लगा रहा। प्रसव पीड़ा से परेशान राजनगर निवासी कलावती को परिजन ई-रिक्शा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जा रहे थे, लेकिन जाम में ई-रिक्शा भी फंस गया। गर्भवती की प्रसव पीड़ा बढ़ी तो वह दर्द से छटपटाने लगी।
विज्ञापन

परिजन वाहन चालकों से रास्ता देने की गुहार लगाते रहे, लेकिन किसी से नहीं सुनी। 40 मिनट के बाद जाम खुला तो महिला को सीएचसी ले जाया गया। नरैनी रोड पर अवैध टैक्सी स्टैंड होने से प्रतिदिन जाम लगता है। व्यापारी अरुण पांडेय, रामबाबू सविता, दिनेश तिवारी, कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष कैलाशनाथ बाजपेई, श्यामबाबू आदि ने अवैध टैक्सी स्टैंड हटवाने की मांग की है। बताया कि यहां प्रतिदिन जाम की समस्या से लोग जूझते हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर पहले अवैध स्टैंड हटवाए गए थे, लेकिन बाद में दोबारा सक्रिय हो गए हैं। कोतवाली प्रभारी कुलदीप तिवारी ने कहा कि जल्द ही अवैध रूप से खड़े वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed