{"_id":"41-184186","slug":"Banda-184186-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के लिए महिलाओं ने एक्सईएन को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के लिए महिलाओं ने एक्सईएन को घेरा
Banda
Updated Tue, 03 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। कई दिनों से पानी का संकट झेल रहीं महिलाओं ने सोमवार को जल संस्थान अधिशासी अभियंता का घेराव किया। महिलाओं ने पानी देने की मांग करने के साथ ही चेतावनी दी कि शीघ्र समस्या से निजात नहीं मिली तो उग्र आंदोलन होगा।
शहर के तमाम इलाकों से पर्याप्त पानी न मिलने की शिकायतें जोर पकड़ने लगीं। जल संस्थान अभियंता अपनी कमियों का छिपाकर बिजली विभाग पर लो वोल्टेज या पर्याप्त बिजली आपूर्ति न मिलने का ठीकरा फोड़ते रहे। वीआईपी इलाके भी इससे अछूते नहीं है। डीएम आवास के नजदीक आबाद कालोनी में कई दिनों से पानी नहीं आ रहा। लोग हैंडपंपों व टैंकरों से पानी ढोने को मजबूर है।
सोमवार को नोनिया मोहाल की महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। सिटी मजिस्ट्रेट के कार्यालय में बैठे जल संस्थान अधिशासी अभियंता को घेर लिया। नाराजगी जताई कि उन्हें करबला में लगे इकलौते हैंडपंप से पानी ढोना पड़ रहा है। लंबी लाइन लग रही है। चेतावनी दी कि शीघ्र समस्या हल न हुई तो उग्र आंदोलन होगा। उनके तेवर देख एक्सईएन ने जलापूर्ति दुरुस्त करने के लिए एक सप्ताह की मोहलत मांगी। सिटी मजिस्ट्रेट अनिल कुमार ने भी एक्सईएन से गर्मी में जलापूर्ति को लेकर गंभीरता बरतने को कहा। इस अवसर पर रूपा चौहान, गीता चौहान, प्रेमा प्रजापति, सुमित्रा सोनकर, मीरा द्विवेदी, मुन्नी चौहान, सियारानी, चुनकी वर्मा, सुमित्रा, सुशीला प्रजापति आदि महिलाएं शामिल रहीं।