फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   चौबीस घंटे में हत्थे चढ़ा लुटेरा

चौबीस घंटे में हत्थे चढ़ा लुटेरा

Sun, 29 Sep 2013 05:38 AM IST
Banda
Banda Updated Sun, 29 Sep 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
बांदा। निमंत्रण से वापस लौट रहे दो बाइक सवारों को लूटने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। चार लुटेरों में एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके पास से लूटा गया मोबाइल सहित 12 बोर एकनली बंदूक व कारतूस बरामद हुए। एक आरोपी के आत्मसमर्पण किए जाने का भी दावा किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी उदयशंकर जायसवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात टिकरी (कमासिन) गांव निवासी शिवदत्त यादव व चचेरा भाई ननकौना बाइक से वापस घर लौट रहे थे। साड़ी नहर के पास चार लुटेरों ने उनसे दो मोबाइल व 1610 रुपये लूटकर कपड़े भी उतरा लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। एसपी ने बताया कि शनिवार को दिन में 11 बजे लूट का आरोपी देवदत्त उर्फ ठोकिया पुत्र मुखिया (पछौंहा) को नारायनपुर मोड़ के पास घेरकर गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लूटा एक मोबाइल फोन और 200 रुपये बरामद हुए। इसके अलावा एकनली 12 बोर देसी बंदूक और कारतूस तथा लूट में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद की गई। प्रभारी निरीक्षक कमासिन एके सिंह और उप निरीक्षक डीपी सिंह व हमराही पुलिसजनों ने इन्हें दबोचा। उधर, गैंग सरगना बद्री करवरिया ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है। एसपी ने कहा कि अन्य अभियुक्तों को भी पकड़ने का प्रयास चल रहा है। पुलिस टीम को एसपी ने शाबासी दी। एसपी ने बताया कि बद्री करवरिया हिस्ट्रीशीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed