{"_id":"41-150060","slug":"Banda-150060-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपालों का कार्य बहिष्कार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपालों का कार्य बहिष्कार
Banda
Updated Wed, 11 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
बांदा। बबेरू तहसील लेखपाल संघ पदाधिकारियों के तबादले निरस्त करने की मांग को लेकर सभी तहसीलों में लेखपालों ने कार्य बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन किया। स्थानांतरण निरस्त न किए जाने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
सदर तहसील में तहसील अध्यक्ष शिवचंद्र यादव की अगुवाई में लेखपालों ने धरना दिया। जिलाध्य्क्ष मूलचंद्र पटेल ने कहा कि जिलाधिकारी ने तबादले निरस्त नहीं किए तो प्रदेश स्तर तक संघर्ष किया जाएगा। विरोध में 16 सितंबर को सभी लेखपाल एकजुट होकर कार्य बहिष्कार करते हुए जिला मुख्यालय का घेराव व प्रदर्शन करेंगे। सभा के बाद लेखपालों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। अलखराम अवस्थी, रामकिशोर कुशवाहा, भानु प्रताप गुप्त, भोलाशंकर आदि मौजूद रहे।
बबेरू प्रतिनिधि के मुताबिक लेखपाल संघ ने कलमबंद हड़ताल कर तहसील सभागार में विरोध प्रदर्शन किया। 7 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। हाल ही में किए गए लेखपाल व संघ पदाधिकारी रामप्रकाश पटेल, महेश कुमार यादव, चंद्रभूषण पांडेय, कोठारी सिंह का स्थानांतरण निरस्त करने की मांग की। पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पटेल, तहसील अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह पटेल, महेश यादव, महेंद्र सिंह, छत्रपाल सिंह, शंकरदास आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
नरैनी प्रतिनिधि के मुताबिक लेखपाल संघ ने कामकाज ठप कर तहसील सभागार में सभा कर एसडीएम को ज्ञापन दिया। सचिव रामलाल सिंह ने कहा कि 15 तक मांगे नहीं मानी गईं तो 16 से मुख्यालय में विरोध-प्रदर्शन होगा। तहसील अध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी, नरेंद्र गर्ग, मान सिंह, आनंद स्वरूप, रामकिशोर साहू मौजूद रहे।