{"_id":"41-139540","slug":"Banda-139540-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली को लेकर लोगों का गुस्सा फूटा, हाईवे पर लगाया जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली को लेकर लोगों का गुस्सा फूटा, हाईवे पर लगाया जाम
Banda
Updated Sat, 29 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतर्रा। पिछले पांच दिनों से ट्रांसफार्मर फुंक जाने पर बिजली बगैर रह रहे बाऊर बाजार के लोगों का गुस्सा शुक्रवार देर शाम फूट पड़ा। सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने नेशनल हाईवे पर धरना देकर जाम लगा दिया। बांदा-इलाहाबाद मार्ग पर जाम से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। थानाध्यक्ष ने लोगों को मनाने की कोशिश भी की लेकिन लोगों ने उनकी भी नहीं सुनी। देर रात तक जाम जारी था। नागरिकों का कहना था कि बिजली विभाग के बड़े अधिकारी आए और बिजली की व्यवस्था करें तभी जाम खत्म होगा। ब्यूरो
विज्ञापन