{"_id":"41-113263","slug":"Banda-113263-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड ने फिर पकड़ा जोर, एक और मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड ने फिर पकड़ा जोर, एक और मौत
Banda
Updated Thu, 03 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
बांदा। नए वर्ष पर ठंड फिर जोर पकड़ रही है। दो दिनों की मामूली राहत के बाद पहली जनवरी से शीतलहर ने फिर तेजी पकड़ी है। ठंड में ऐंठकर एक और वृद्ध की मौत हो गई। जिले में मौसम की मार में अब तक आठ लोग जान गवां चुके हैं।
पर्वतीय क्षेत्रों में हो रहे हिमपात से आ रही शीतलहर ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार को भीषण सर्दी के चलते सुबह सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। बुधवार को और अधिक गलन और ठिठुरन रही। ठंडी हवाओं की वजह से धूप निकलने के बाद भी राहत नहीं मिली। कोहरे की धुंध भी सुबह देर तक छाई रही।
न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट आने से सर्दीली हवाएं दिन भर लोगों को कंपकंपाती रही। न्यूनतम पारा एक डिग्री नीचे गिरकर 4 डिग्री पर आ गया। अधिकतम पारे में भी दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। यह 17 डिग्री सेल्सियस के इर्दगिर्द रहा।
विज्ञापन
उधर, जनपद की सरहद से मिले मध्य प्रदेश के बरौंध गांव में 70 वर्षीय रजुवा की ठंड से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मंगलवार की रात वह घर पर सो रहा था। तभी ठंड ने उसे मौत की नींद सुला दिया।