फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   कंपनी कर्मियों के विरुद्ध धोखाधड़ी की होगी रिपोर्ट

कंपनी कर्मियों के विरुद्ध धोखाधड़ी की होगी रिपोर्ट

Wed, 22 Nov 2017 12:18 AM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
कंपनी कर्मियों के विरुद्ध धोखाधड़ी की होगी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। मकान के किराए का चेक बाउंस होने पर बायो प्लांटेशन कंपनी के बरेली और लखनऊ के रहने वाले चार कर्मियों के खिलाफ एनआईए एक्ट की रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश अदालत ने दिए हैं।

अधिवक्ता धीरेंद्र कुमार द्विवेदी ने सीजेएम न्यायालय में धारा 156 (3) के अंतर्गत अर्जी दी है। अर्जी के मुताबिक उसने जून 2016 में 2800 रुपये प्रति माह किराए की शर्त पर अपना मकान शुभ एसेसीज बायोटेक प्लांटेशन, गोमती नगर, लखनऊ के कर्मचारियों को दिया था। यह कंपनी आम, सागौन आदि के पौधे लगाकर दो वर्ष तक उनकी देखरेख का काम करती है। अधिवक्ता ने बताया कि उसने अपने माध्यम से चंदवारा गांव में पौधे लगवाए। लेकिन वह सूख गए।
विज्ञापन


कंपनी ने शर्त के मुताबिक पौधों को नहीं बदला। उधर, दिसंबर 2016 में मकान के किराए का 10 हजार रुपये का चेक दिया। मकान मालिक अधिवक्ता ने इस चेक को एसबीआई में अपने खाते में जमा किया तो वह बाउंस हो गया। अधिवक्ता ने सीजेएम से अनुरोध किया कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई और उसका पांच लाख 67 हजार 800 रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस उसकी रिपोर्ट नहीं लिख रही। सोमवार को सीजेएम ने इस अर्जी पर सुनवाई करते हुए आदेश दिया कि प्रथम दृष्टया यह संज्ञेय अपराध का मामला प्रतीत होता है। लिहाजा संबंधित थाना प्रभारी (शहर कोतवाली) इसमें एफआईआर दर्ज कर नियमानुसार विवेचना करें। आरोपियों में कंपनी के बरेली निवासी दिनेश शर्मा और लखनऊ निवासी सर्वेश सिंह, केके तिवारी और अंशुमान सिंह उर्फ अंशू शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए
-बरेली और लखनऊ के हैं कंपनी कर्मचारी
-सूखे पौधे बदले नहीं, चेक बाउंस हो गया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed