फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   524 gavo me gharauni ka survey

524 गांवों में घरौनी का ड्रोन सर्वे हुआ पूरा

Fri, 05 Mar 2021 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
524 gavo me gharauni ka survey
बांदा। घरौनी तैयार करने के लिए चल रहे ड्रोन सर्वे के तहत जिले में अब तक 524 गांवों का सर्वे पूरा हो चुका है। यहां 761 राजस्व गांव हैं, जिनमें शासन ने 602 गांवों को ड्रोन सर्वे के लिए चिह्नित किया है। हटाए गए गांवों में गैर आबाद और चकबंदी वाले तथा टाउन एरिया के गांव शामिल हैं।
विज्ञापन

एडीएम संतोष बहादुर सिंह ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में मीडिया से बातचीत में जानकारियां दीं। बताया कि जिले के 524 गांवों में ड्रोन सर्वे 27 फरवरी तक पूरा किया जा चुका है। पायलट प्रोजेक्ट के लिए चयनित बांदा तहसील के 10 गांवों में स्वामित्व योजना का काम पिछले वर्ष पूरा करा लिया गया है। यहां घरौनी का डिजिटल विवरण बांटा जा चुका है। अतर्रा तहसील के 36 गांवों की 10,535 घरौनी मुख्यमंत्री ने पिछले माह ऑनलाइन वितरित कीं हैं। एडीएम ने बताया कि एनएफएसए योजना के तहत जनपद के लिए कुल आवंटित अनाज 7923.46 मीट्रिक टन है।
विज्ञापन

कोरोना काल के आठ महीनों में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्य योजना के तहत 22,654.599 मीट्रिक टन गेहूं और 30,226.329 मीट्रिक टन चावल का उठान किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भी बड़ी संख्या में लाभार्थी लाभान्वित हुए हैं। एडीएम ने सूडा, मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना, कृषक छात्रवृत्ति, व्यापारी एवं आढ़ती दुर्घटना सहायता योजना आदि योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी और शासन-प्रशासन का पक्ष प्रस्तुत किया। प्रेस वार्ता में सिटी मजिस्ट्रेट केशव नाथ सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed