फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   विधान सभावार ईवीएम व वीवीपैट का आवंटन

विधान सभावार ईवीएम व वीवीपैट का आवंटन

Wed, 03 Apr 2019 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
विधान सभावार ईवीएम व वीवीपैट का आवंटन
विधान सभा क्षेत्रवार ईवीएम व वीवीपैट का आवंटन किया गया है। जिले के चारों विधान सभाओं में मतदान के दिन 4362 ईवीएम व वीवीपैट का इस्तेमाल होगा। 470 ईवीएम व 366 वीवीपैट रिजर्व में रहेंगी।
विज्ञापन




सहायक प्रभारी (ईवीएम) संजय यादव ने बताया कि उनके पास कुल 2374 बैलेट यूनिट, 1704 कंट्रोल यूनिट, 1843 वीवीपैट उपलब्ध हैं। राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मशीनों का बूथवार रैंडमाइजेशन किया जा चुका है।
विज्ञापन



तिंदवारी विधान सभा क्षेत्र को 858 ईवीएम, 462 वीवीपैट, बबेरू विधान सभा में 860 ईवीएम, 463 वीवीपैट, नरैनी विधानसभा में 896 ईवीएम, 483 वीवीपैट और बांदा विधान सभा क्षेत्र में 464 ईवीएम व 412 वीवीपैट आवंटित किए गए हैं। इनमें 15 से 20 फीसदी ईवीएम व वीवीपैट रिजर्व में रखी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



पांच अप्रैल से आबकारी निरीक्षक तहसीलों में बैठेंगे। प्रदेश की प्रमुख सचिव कल्पना अवस्थी ने जिलाधिकारियों को भेजे गए पत्र में कहा कि आबकारी निरीक्षकों के कार्यालय तहसील से अलग होने से किराए के रूप में सरकार को प्रतिमाह एक बड़ी रकम अदा करनी होती है। प्रमख सचिव ने कहा है कि दो दिन में आबकारी निरीक्षकों को तहसील परिसर में कक्ष उपलब्ध कराते हुए बैठना सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed