{"_id":"5c49f96bbdec224bc54a9759","slug":"41548351851-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में सफाईकर्मी और क्लीनर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में सफाईकर्मी और क्लीनर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना में चार पहिया की टक्कर से बाइक सवार सफाई कर्मी की मौत हो गई। दूसरी घटना में प्रेशर पाइप जाम होने से ट्रक पलटने से क्लीनर की मौत हो गई।
बिसंडा थाना क्षेत्र के जमरेही गांव निवासी प्रदीप वर्मा (35) पुत्र रामऔतार बबेरू में सफाई कर्मी था। बुधवार की रात ड्यूटी करके वापस घर जा रहा था। बिसंडा थाना क्षेत्र के घनसौल गांव के पास पीछे से अज्ञात चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी। यूपी-100 ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया।
कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। भाई रामविशाल ने बताया कि मृतक के चार पुत्र-पुत्रियां हैं। दुर्घटना करने वाले अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटनास्थल से हेलमेट नहीं मिला।
विज्ञापन
उधर, विष्णुखोड़ा (लालगंज, रायबरेली) गांव निवासी ट्रक क्लीनर प्रदीप कुमार (27) पुत्र राजनलाल बालूभरे ट्रक में रायबरेली जा रहा था। गुरुवार को तड़के चिल्ला थाना क्षेत्र के दोहतरा गांव के पास ट्रक खंती में पलट जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक रायबरेली निवासी अनिरुद्ध सिंह (37) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।