{"_id":"6aeccb5a488fb5194506e136","slug":"vijay-and-reshma-show-their-strength-in-shot-put-banda-news-c-212-1-mah1012-154370-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: गोला फेंक में विजय और रेशमा ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: गोला फेंक में विजय और रेशमा ने दिखाया दम
विज्ञापन
- पतवन में ब्लॉक स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता
- नौ संकुलों के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। बबेरू के पतवन खेल मैदान में आयोजित क्षेत्रीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में नौ संकुलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। गोला फेंक में विजय और रेशमा प्रथम रहीं। जूनियर वर्ग में लेखराज ने 100 और 200 मीटर दौड़ में पहला स्थान जीता।
जूनियर बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में शारदा और 600 मीटर दौड़ में शिवरतन प्रथम आए। लंबी कूद में विजय, ऊंची कूद में शिवरतन और चक्का फेंक में लेखराज विजेता बने। कबड्डी में संकुल आहार और खो-खो में उच्च प्राथमिक विद्यालय आहार की टीम ने जीत दर्ज की। प्राथमिक वर्ग में गोविंद ने 100 और 200 मीटर दौड़ में पहला स्थान जीता। 400 और 600 मीटर दौड़ में कंपोजिट विद्यालय मझीवा के संदीप विजेता बने। लंबी कूद में रोहित जुगरेहली ने बाजी मारी।
जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रेशमा और 200 मीटर में अंशिका प्रथम आईं। लंबी कूद में रोशनी पतवन और चक्का फेंक में अंतिम सिमौनी विजेता बनीं। कबड्डी और खो-खो में उच्च प्राथमिक विद्यालय संकुल की टीमों ने जीत हासिल की। शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान सुनील यादव ने किया। खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार, रामस्वरूप पांडेय, दिनेश कुमार यादव और नीरज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
दौड़, कबड्डी, खो-खो के हुए रोमांचक मुकाबले
तिंदवारी। सत्य नारायण इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को आयोजित क्षेत्रीय मिनी बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में बच्चों ने दमखम दिखाया। दौड़, कबड्डी और खो-खो सहित विभिन्न स्पर्धाओं में रोमांचक मुकाबले हुए। बेंदा संकुल को संयुक्त विजेता घोषित किया गया।
प्रतियोगिता में नौ संकुलों के करीब 300 बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश साहू, विद्यालय प्रबंधक एवं पूर्व अध्यक्ष मनोज गुप्ता और प्रधानाचार्य अवधेश वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष हरवंश श्रीवास्तव, इंद्रजीत द्विवेदी और ब्लॉक व्यायाम शिक्षक आशीष सिंह मौजूद रहे।