Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A surge of devotion at the Maha Aarti; the river bathed in the glow of lamps

Banda News: महाआरती में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, दीपों से नहाई नदी

Fri, 06 Nov 2026 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
A surge of devotion at the Maha Aarti; the river bathed in the glow of lamps
फोटो-4-केन नदी घाट को दीपमालाओं से जगमग किया गया। स्रोत: आयोजक - फोटो : Samvad
= मां केन उत्सव में बनारस की तर्ज पर हुई महाआरती
विज्ञापन


= पद्मश्री उमाशंकर पांडेय और किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर टीना मां हुईं शामिल

बांदा। केन नदी आरती स्थल पर बृहस्पतिवार को मां केन उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। जिला गंगा समिति, गंगा समग्र और विश्व हिंदू महासंघ गो रक्षा समिति के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित उत्सव में बनारस की तर्ज पर मां केन की महाआरती हुई। हजारों श्रद्धालुओं ने दीपदान कर घाट को रोशन किया। इस दौरान भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, रंगोली और दीपदान प्रतियोगिता भी हुई। आतिशबाजी के बाद महाप्रसाद वितरित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्या नंदगिरी (टीना मां) और पद्मश्री जल योद्धा उमाशंकर पांडेय रहे। टीना मां ने कहा कि केन केवल नदी नहीं, बल्कि बांदा की जीवनदायिनी मां है। बनारस की तर्ज पर महाआरती देखकर मन प्रसन्न हो गया। उन्होंने योजक महेश कुमार प्रजापति और उनकी टीम को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

पद्मश्री उमाशंकर पांडेय ने कहा कि नदियों को बचाना सभी की जिम्मेदारी है। केन में गंदा पानी और प्लास्टिक न डालना ही उसकी सच्ची आरती है। सीडीओ अजय कुमार पांडेय ने आयोजन की सराहना करते हुए नदी संरक्षण और स्वच्छता में प्रशासन की ओर से सहयोग का भरोसा दिया। डीएफओ पंकज कुमार शुक्ला ने कहा कि केन के किनारे हरियाली और पर्यावरण संरक्षण के लिए वन विभाग प्रतिबद्ध है। इस दौरान समिति के जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति, पिंकी प्रजापति, रोशनी प्रजापति, दीपक शुक्ला, संजय काकोनिया, आलोक कुमार निगम, राकेश कुमार त्रिपाठी, प्रेम गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता मौजूद रहे।

फोटो-4-केन नदी घाट को दीपमालाओं से जगमग किया गया। स्रोत: आयोजक

फोटो-4-केन नदी घाट को दीपमालाओं से जगमग किया गया। स्रोत: आयोजक- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed