{"_id":"6aeccb992afe51177103ec8f","slug":"150-youths-learned-about-the-importance-of-voting-banda-news-c-212-1-bnd1020-154378-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: 150 युवाओं ने जाना मतदान का महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: 150 युवाओं ने जाना मतदान का महत्व
विज्ञापन
- युवाओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और मतदान प्रक्रिया की दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मेरा युवा भारत और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में विकसित भारत युवा संवाद-नो योर वोट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 150 युवाओं ने प्रतिभाग किया। युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के साथ विकसित भारत 2047 के निर्माण में उनकी भूमिका बताई गई।
मुख्य अतिथि युवा भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राम प्रसाद सोनी ने कहा कि युवा देश के भविष्य और विकसित भारत के असली निर्माता हैं। उन्होंने युवाओं से अपने मताधिकार के प्रति जागरूक रहने की अपील की। कार्यक्रम में अपना वोट जानें विषय पर संवाद हुआ। युवाओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, मतदान की प्रक्रिया और मताधिकार से जुड़े अधिकारों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की एनएसएस नोडल प्रभारी डॉ. माया वर्मा ने की। संचालन मेरा युवा भारत की स्वयंसेविका अदिति मिश्रा ने किया।
जिला युवा अधिकारी श्रेयांश राय, कार्यालय सहायक मान सिंह, पूर्व एमटीएस रवि अवस्थी, स्वयंसेवक हर्ष नामदेव, जय, पीयूष और अंकित सहित अन्य मौजूद रहे।