Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Atlavasi School emerged victorious in the dance competition

Banda News: नृत्य प्रतियोगिता में अटलावासी विद्यालय ने मारी बाजी

Fri, 06 Nov 2026 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Atlavasi School emerged victorious in the dance competition
फोटो-2-मंच पर विजेता प्रतिभागियों के साथ अतिथिगण। स्रोत: सूचना विभाग
= एकल नृत्य प्रतियोगिता में आराध्या प्रथम, नटराज विद्यालय दूसरे स्थान पर रहा
विज्ञापन

= एकल नृत्य में आरना गुप्ता द्वितीय व अनन्या तृतीय स्थान पर रहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। माटी कला एवं खादी महोत्सव में बुधवार को आयोजित एकल और सामूहिक नृत्य प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में अटलावासी विद्यालय अछरौड़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
नटराज विद्यालय द्वितीय और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बड़ोखर खुर्द तृतीय स्थान पर रहा। वहीं एकल नृत्य प्रतियोगिता में आराध्या ने प्रथम, आरना गुप्ता ने द्वितीय और अनन्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय महुआ, नटराज विद्यालय, डीआर पब्लिक स्कूल की छात्राएं सलोनी व नम्रता और संत तुलसी पब्लिक स्कूल की मान्यता सिंह सहित अन्य प्रतिभागियों ने भी प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम का संचालन दीनदयाल सोनी ने किया।
विज्ञापन

महोत्सव के चौथे दिन मेले में भी लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने मिट्टी से बने आकर्षक और उपयोगी उत्पादों, खादी वस्त्रों की जमकर खरीदारी की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जॉइंट मजिस्ट्रेट रेखा सियाक और तहसीलदार सदर ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया। दस दिवसीय महोत्सव के माध्यम से स्थानीय शिल्पकारों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री का अवसर मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed