Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   317 farmers were honored in the ceremony

Banda News: समारोह में 317 किसानों को किया सम्मानित

Mon, 24 Feb 2025 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
317 farmers were honored in the ceremony
बांदा। कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में कृषि विज्ञान केंद्र व कृषि विभाग ने किसान सम्मान समारोह आयोजित किया। जिले के 317 किसानों को सम्मानित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष और कृषि उपनिदेशक ने सम्मान निधि के प्रतीकात्मक चेक सौंपे।
विज्ञापन

उद्यान महाविद्यालय सभागार में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल ने कहा कि सरकार किसानों के लिए कई योजनाएं चला रही है। इससे किसानों का जीवन स्तर बदला है। महिलाओं का आर्थिक व सामाजिक सशक्तिकरण हुआ है।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक विजय कुमार ने कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। केवीके अध्यक्ष डाॅ. श्याम सिंह ने कहा कि किसान सभी खेती में वैज्ञानिकता लाएं और केवीके तथा कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ उठाएं। इसके
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद भागलपुर (बिहार) से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण भी किसानों को दिखाया गया। जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर यादव, जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

कार्यक्रम में वैज्ञानिक डाॅ. दीक्षा पटेल, डाॅ. प्रज्ञा ओझा, डाॅ. चंचल सिंह, ई. अजीत कुमार निगम, कमल नारायन, धर्मेंद्र सिंह व अंकिता, अनिल सिंह, प्रहलाद सिंह, बलराम लोधी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed