फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   बुदेलखंड को विकास की राह दिखाएगा स्टार्टअप

बुदेलखंड को विकास की राह दिखाएगा स्टार्टअप

Thu, 24 Jan 2019 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
बुदेलखंड को विकास की राह दिखाएगा स्टार्टअप
बांदा। 28 से 30 जनवरी तक मेडिकल कालेज परिसर में हो रहा इन्नोवेशन एंड स्टार्टअप समिट-2019 न सिर्फ बांदा बल्कि पूरे बुंदेलखंड को विकास और उत्थान की एक नई राह दिखाएगा। कृषि सहित अन्य क्षेत्रों के विशेषज्ञ किसानों, युवाओं और महिलाओं को रोजगार से जोडने के दिलचस्प तरीके बताएंगे। स्टार्टअप की तैयारियां जोरों पर हैं। इसमें तीन दिनों में 28 सेमिनार होंगे। परिसर में 100 स्टॉल भी लगेंगे। इनमें 60 सरकारी और 40 प्राइवेट होंगे।
विज्ञापन


गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम हीरा लाल ने मीडिया को स्टार्टअप के बारे में विस्तार से जानकारियां दीं। कहा कि जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में प्रशासन द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम बांदा जनपद की सबसे बड़ी तीन समस्याओं पानी, अन्ना और कुपोषण सहित अन्य समस्याओं के समाधान में मददगार बनेगा। किसान और नौजवानों को उनकी समस्याओं के समाधान मिलेंगे।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि इस आयोजन में प्रशासन सहित व्यापारी, मीडिया, समाजसेवी, राजनीतिक सभी का भरपूर समर्थन और सहयोग मिल रहा है। जनपद के विकास की यह रखी जा रही नींव आगे चलकर बुलंद इमारत बनेगी। ज्ञान कुंभ नामक पत्रिका का प्रकाशन भी होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। नवाचार के साथ लोगों को संस्कृति से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टार्टअप में उन्हीं को आमंत्रित किया जा रहा है जिनमें कुछ करने का जज्बा है। उन्होंने बताया कि अलग-अलग सात कक्षों में अलग-अलग थीमों पर सेमिनार होंगे। पूरे आयोजन के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। प्रेसवार्ता में एडीएम संतोष बहादुर सिंह, एसडीएम सदर थमीम अंसरिया ए (आईएएस), उपायुक्त एनआरएलएम केके पांडेय, उप निदेशक सूचना भूपेंद्र सिंह यादव, अर्थ एवं संख्याधिकारी संजीव सिंह बघेल, व्यापार मंडल के मनोज जैन, अमित सेठ भोलू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed