{"_id":"693f0845714a44542e0b2e07","slug":"30-crore-rupees-bet-placed-in-winter-traders-disappointed-banda-news-c-212-1-bnd1018-137466-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सर्दी में लगा 30 करोड़ का दांव, व्यापारियों में मायूसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सर्दी में लगा 30 करोड़ का दांव, व्यापारियों में मायूसी
Mon, 15 Dec 2025 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 15 Dec 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
फोटो - 05 शहर स्थित बाजार में गर्म कपड़े लेते खरीदार। संवाद
- फोटो : 1
बांदा। गर्म कपड़ों के व्यापारी व बाहर से आकर दुकान लगाने वालों को इस बार मौसम का साथ नहीं मिल रहा है। दिसंबर में सुबह-शाम की सामान्य सर्दी पड़ रही है। ऐसे में लोग गर्म कपड़ों की खरीदारी में अधिक दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं।
इस सीजन में कारोबार को उम्मीद के अनुसार उछाल नहीं मिल पा रहा है। जबकि दुकानदारों ने शॉल, स्वेटर, जैकेट का स्टॉक तो जमा कर लिया है। कपड़ा व्यवसायी सलमान ने बताया कि यहां कपड़े की छोटी-बड़ी करीब 300 दुकानें हैं। व्यापारियों ने जिले में करीब 30 करोड़ रुपये के गर्म कपड़ों का स्टॉक सर्दी के चलते दुकानों में भर लिया है। वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग ने सर्दी को लेकर अभी तक कोई चेतावनी जारी नहीं की है। दिसंबर आधा बीत चुका है।
अभी तक सर्दी ने अपना वो असर नहीं दिखाया है, जिससे लोगों को कड़ाके की सर्दी का एहसास हो सके। कड़ाके की सर्दी न पड़ने से दुकानदारों के चेहरे उतरे हुए हैं। सीजन में कारोबार नहीं होने से माल के डंप होने की आशंका भी दुकानदारों के मन में घर कर गई है।
विज्ञापन
-- -
अभी 20 फीसदी माल भी नहीं बिका
कपड़ा व्यवसायी प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि जिले में रेडीमेड कपड़ों की 300 से अधिक दुकानें हैं। लेकिन सर्दी न पड़ने के कारण जितना माल मंगाया था, उसका 20 प्रतिशत भी नहीं बिका है। इससे व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित है।