{"_id":"61eaecfda8a9b97a6e1a8bdf","slug":"28-in-banda-19-in-chitrakoot-infected-banda-news-knp6765796101","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा में 28, चित्रकूट में 19 कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा में 28, चित्रकूट में 19 कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
जामा मस्जिद के बाहर लगे शिविर में टीका लगाती स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। तीसरी लहर में रोजाना आ रही संक्रमण की जांच रिपोर्ट में संक्रमित मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को 28 और संक्रमित सक्रिय मरीजों की सूची में शामिल हो गए। इनमें मेडिकल कालेज के एक चिकित्सक और दो महिला स्टाफ भी हैं। दूसरी तरफ 40 मरीज स्वस्थ भी हुए। अब सक्रिय संक्रमितों की मौजूदा संख्या 239 हो गई है।
उधर, चित्रकूट जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 172 है। शुक्रवार को इस कोरोना तीसरी लहर में 19 नये मरीज मिले। जिससे कोरोना संक्रमण को लेकर चिंता बढ़ गई है। पहले से संक्रमित मरीजों में 24 स्वस्थ हो चुके हैं।
शुक्रवार की रिपोर्ट में संक्रमित मिलने वालों में 12 महिलाएं हैं। शहर के स्वराज कालोनी, कालूकुआं, पुलिस लाइन, नवाब टैंक, बलखंडी नाका, इंदिरा नगर, सिविल लाइन, तुलसी विहार, गूलरनाका, बस स्टैंड, बड़ोखर बीडीओ कार्यालय सहित तिंदवारी, बबेरू, जसपुरा, अतर्रा, पचनेही, महोखर आदि गांवों के मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन
सीएमओ डा. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद में अब तक 13,26,066 लोगों की जांच की जा चुकी है। 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले 12,51,264 को पहली डोज और 7,83,565 को दूसरी डोज दी जा चुकी है। 15 से 18 वर्ष के किशोरों में अब तक 70,744 किशोरों को पहली डोज दी जा चुकी है। इनके अलावा 2424 हेल्थ केयर वर्कर और 1210 फ्रंट लाइन वर्कर का भी टीकाकरण किया गया है। 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले 1194 लोगों को बूस्टर डोज दी जा चुकी है।
चित्रकूट संवाद के अनुसार, जिले में कुल 1285 लोगों की जिला अस्पताल से लेकर अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में कोरेाना की जांच की गई है। जिसमें 19 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर सभी को घरों में ही होम आइसोलेट कराया गया है। सीएमओ डा. भूपेश द्विवेदी ने बताया कि जिले में कुल संक्रमित मरीज 172 हो गए। पहले से संक्रमित मरीजों में 2 स्वस्थ हो चुके हैं।