{"_id":"6a94799b70a3a9745f0c6196","slug":"aliha-rajbaha-overflows-water-enters-two-villages-banda-news-c-212-1-mah1012-151474-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: अलिहा रजबहा ओवरफ्लो, दो गांवों में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: अलिहा रजबहा ओवरफ्लो, दो गांवों में घुसा पानी
विज्ञापन
फोटो-29- वासिलपुर गांव में जलनिकासी के लिए नाले की सफाई करती जेसीबी। संवाद
तिंदवारी। क्षेत्र के वासिलपुर और सैमरी गांव के पास से निकला अलिहा रजबहा बरसात के कारण रविवार को ओवरफ्लो हो गया। बरसात का पानी दोनों गांव के अंदर पहुंच गया और घरों के बाहर जमा हो गया। जलनिकासी नहीं होने से ग्रामीणों को दिक्कत हुई। गांव के अंदर पानी पहुंचने और घर गिरने की आशंका की सूचना पर ग्राम विकास अधिकारी सुमन गुप्ता, राजस्व टीम व पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद जेसीबी बुलाकर जलनिकासी के लिए नाले की सफाई कराई गई। यह नाला काफी समय से चोक था। सफाई होने के बाद गांव के अंदर जमा पानी धीरे-धीरे बाहर निकलना शुरू हुआ। शाम तक स्थिति सामान्य हो गई थी। हालांकि पानी जमा निकलने के बाद गांव के अंदर व बाहर कीचड़ जमा हो गया था और कुछ स्थानों पर पानी अभी भी भरा हुआ था। दोनों गांव में करीब ढाई हजार की आबादी है। (संवाद)