फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Sticks and clubs used in mutual dispute; FIR against 19.

Banda News: आपसी विवाद में चले लाठी-डंडे, 19 पर प्राथमिकी

Mon, 31 Aug 2026 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 31 Aug 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Sticks and clubs used in mutual dispute; FIR against 19.
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र गांव छोटी बड़ोखर में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चले।
विज्ञापन

एक पक्ष के पांच लोग घायल हो गए, घायलों ने जिला अस्पताल में अपना मेडिकल कराया है। उन्होंने छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। दूसरे पक्ष ने 13 लोगों के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

छोटी बड़ोखर निवासी गुलबदन (50) ने बताया कि वह अपने बच्चाें के साथ पड़ोस में रह रहे भाई कल्लेराम (40) के घर गए थे। वहां उनके घर के बाहर पड़ोसी लाला उर्फ हरिशंकर व धनीराम समेत छह लोग शराब पी रहे थे। उन्होंने मना किया तो उन्होंने उसके ऊपर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन

मारपीट में गुलबदन, उसका पुत्र कुलदीप (18), बेटी ज्योति (22), भाई कल्लेराम व उसकी बेटी दीपा (23) गंभीर घायल हो गईं। गुलबदन ने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, दूसरे पक्ष के लाला उर्फ हरिशंकर ने कोतवाली में तहरीर देकर गुलबदन समेत 13 लोगों के खिलाफ लाठी-डंडों से मारपीट किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि घायलों का मेडिकल कराया गया है। तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed