फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two people, including a woman, drowned in overflowing drains.

Banda News: उफनाए नालों में डूबकर महिला समेत दो की मौत

Mon, 31 Aug 2026 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Two people, including a woman, drowned in overflowing drains.
-गिरवां और बबेरू क्षेत्र में हुए हादसे, बारिश के चलते नालों में बढ़ गया था पानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। जिले में बारिश के चलते उफनाए नालों में डूबने से महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। गिरवां थाना क्षेत्र में मायके आई महिला घर के पास नाले में गिर गई। वहीं बबेरू क्षेत्र में भैंस चराने गए किसान का शव नाले में मिला। दोनों मामलों में पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
गिरवां थाना क्षेत्र के मलेहरा निवादा गांव निवासी वेद प्रकाश ने बताया कि उनकी बेटी हीरामणि (27) रक्षाबंधन पर ससुराल जखनी से मायके आई थीं। शनिवार रात वह लघुशंका के लिए घर से बाहर निकली थी। बारिश के कारण घर के पास से गुजर रहा नाला उफनाया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह नाले में गिर गई और डूब गई।
विज्ञापन

कुछ देर बाद परिजन बाहर निकले तो हीरामणि को तलाश किया। वह नाले में डूबी मिली। पिता ने बताया कि बेटी को मिर्गी के दौरे आते थे। आशंका है कि दौरा पड़ने के कारण वह नाले में गिर गई। हीरामणि के कोई संतान नहीं है। गिरवां थाना प्रभारी सुरेश सैनी ने बताया कि नाले में डूबने से महिला की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के टोलाकला गांव निवासी अनुज यादव ने बताया कि गांव के तेज बहादुर कुशवाहा (37) शनिवार को भैंस चराने निकले थे। देर शाम भैंसें घर लौट आईं लेकिन तेज बहादुर नहीं पहुंचे। परिजन उनकी तलाश में निकले। चरवाहों ने बताया कि उन्हें गांव के बाहर सधुवा नाले के पास भैंस चराते देखा गया था।
इस पर परिजन और ग्रामीणों ने नाले में तलाश शुरू की। रात में तेज बहादुर का शव नाले में डूबा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। तेज बहादुर बटाई पर खेती करते थे। उनके परिवार में पत्नी विमला और एक बेटा है। बबेरू कोतवाल संजय द्विवेदी ने बताया कि बारिश के कारण पैर फिसलने से नाले में डूबने की आशंका है।
----
रक्षाबंधन पर ननिहाल आए बालक की नहर में डूबकर मौत
-बिसंडा थाना क्षेत्र के गांव अकोना की घटना
-हमीरपुर का रहने वाला था बालक
बांदा। रक्षाबंधन पर्व पर अपने ननिहाल आए बालक की नहर में डूबने से मौत हो गई। हादसा बारिश के दौरान पैर फिसल जाने से हुआ।
हमीरपुर के राठ थाना क्षेत्र के गांव अकोना निवासी निशा ने बताया कि वह रक्षाबंधन पर अपने मायके बिसंडा थाना क्षेत्र के गांव अकोना आईं थीं। उनका बेटा आकाश राजपूत (6) शनिवार की दोपहर करीब ढाई बजे अपने हमउम्र बच्चों के साथ घर से 200 मीटर की दूरी पर नहर के पास खेलने के लिए गया था। वहां बारिश की वजह से उसका पैर फिसल गया। इससे वह नहर में गिरकर डूब गया। साथ खेल रहे बच्चों ने उनके घर में बताया। परिजन मौके पर पहुंचे और नहर में उतरकर तलाश की तो तकरीबन एक घंटे के बाद वह पानी में डूबा हुआ मिला।

परिजन उसे नहर से निकाल कर बिसंडा पीएचसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसा अतर्रा-बबेरू मुख्य नहर में हुआ था। बालक के पिता बलवान मजदूरी करते हैं। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बिसंडा थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी ने बताया कि नहर में डूबकर हादसा हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed