फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Villagers, angered by house collapses and waterlogging, blocked the highway.

Banda News: मकान गिरने और जलभराव से गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम

Mon, 31 Aug 2026 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Villagers, angered by house collapses and waterlogging, blocked the highway.
फोटो-24-हाईवे पर जाम लगाए जमुनिहा पुरवा के ग्रामीण। संवाद
फोटो-24-हाईवे पर जाम लगाए जमुनिहा पुरवा के ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन


नालियों की सफाई न होने का आरोप
तहसीलदार के आश्वासन पर आधे घंटे बाद खोला रास्ता

संवाद न्यूज एजेंसी
बबेरू। बारिश से जलभराव के कारण कच्चे मकानों के गिरने और जलनिकासी न होने से नाराज जमुनिहा पुरवा के ग्रामीणों ने रविवार शाम औगासी-फतेहपुर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। सैकड़ों महिला-पुरुष सड़क पर बैठ गए और समस्या का समाधान होने तक जाम नहीं खोलने की चेतावनी दी। सूचना पर तहसीलदार और पुलिस मौके पर पहुंचे। तहसीलदार के जलनिकासी की व्यवस्था कराने के आश्वासन के बाद करीब आधे घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।
कस्बे के जमुनिहा पुरवा में बारिश के बाद भीषण जलभराव हो गया है। घरों में पानी घुसने से कच्चे मकानों के गिरने की घटनाएं हुई हैं। इससे नाराज ग्रामीण शाम करीब चार बजे औगासी-फतेहपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंच गए और जाम लगा दिया। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बबेरू ग्रामीण में वर्षों से नालों और नालियों की सफाई नहीं कराई गई है। सफाई के नाम पर धनराशि निकालकर बंदरबांट कर ली जाती है। जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी घरों में भर गया है। इससे कच्चे मकानों के ढहने का खतरा बना हुआ है और कई मकान गिर भी चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम की सूचना पर तहसीलदार मनोहर सिंह और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। तहसीलदार ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद कर्मचारियों को फटकार लगाई। उन्होंने जल्द जलनिकासी की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और करीब आधे घंटे बाद जाम खोल दिया। रास्ता खुलने के बाद यातायात सामान्य हुआ।
इस दौरान अपुलु वर्मा, रामनरेश, राममिलन, शिवप्रसाद, हरिवा, रामप्रसाद, चुन्ना, गीता, शिमलन, सुरेश, उर्मिला, ज्ञाना, रामबाबू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

----
कच्चा मकान गिरा, बाल-बाल बचा परिवार
बदौसा। तहसील अतर्रा के गांव बदौसा निवासी नरेंद्र द्विवेदी के कच्चे मकान का एक हिस्सा शनिवार की रात ढह गया। इससे करीब तीन कमरे प्रभावित हुए। परिवार उस समय दूसरे कमरे में थे और जाग रहे थे। इस कारण वह हादसे में बाल-बाल बच गए। मकान ढहने से गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर खराब हो गया। नरेंद्र की पत्नी ऊषा द्विवेदी ने बताया कि बरसात के कारण यह हादसा हुआ है और मकान के तीन कमरे गिर गए हैं। रात में सभी लोग दूसरे कमरे में टीवी देख रहे थे। तभी यह हादसा हुआ है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed