{"_id":"605b82bc8ebc3e59176b7ee8","slug":"26-banda-news-knp619711383","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालू खनन माफिया की 26 लाख की संपत्ति जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालू खनन माफिया की 26 लाख की संपत्ति जब्त
विज्ञापन
बांदा। जिला प्रशासन ने बालू खनन माफिया व गैंगेस्टर आरोपी पर कड़ी कार्रवाई करते हुए 26 लाख रुपये की संपत्ति जब्त कर ली। इसमें आरोपी का मकान और प्लाट समेत ट्रैक्टर, बाइक व बोलेरो आदि शामिल हैं।
जिला प्रशासन की निगाह बालू खनन माफिया पर गड़ी हुई है। खनन माफिया फूल मिश्रा के बैंक खाते सीज करने समेत 72 लाख रुपये की संपत्ति जब्त करने के बाद अब एक और बालू माफिया पप्पू निषाद उर्फ विधायक पर प्रशासन की गाज गिरी है। पुलिस अधीक्षक डॉ.सिद्धार्थ शंकर मीणा ने बताया कि कुछ दिन पहले बालू के अवैध कारोबार में लिप्त शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्योड़ी बाबा निवासी पप्पू निषाद को गिरफ्तार किया गया था। इसी के साथ उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोह बंद अधिनियम एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम की धारा 14 (1) के तहत जिलाधिकारी के आदेश पर संपत्ति जब्त की गई है।
पुलिस के मुताबिक, पप्पू निषाद गैंग बनाकर अवैध बालू खनन और अवैध परिवहन का काला कारोबार संगठित गिरोह के रूप में कर रहा था। इसी के जरिये उसने अच्छी खासी संपत्ति अर्जित की। डीएम के आदेश पर आरोपी का मकान, प्लाट, चार बाइक, दो ट्रैक्टर और बोलेरो कार जब्त की गई है। इनकी कीमत 26,03,911 रुपये बताई गई है। आरोपी के विरुद्ध तमाम गंभीर धाराओं में गैंगस्टर व लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम समेत आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।