फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   पिकअप से बाइक टकराई, महिला की मौत

पिकअप से बाइक टकराई, महिला की मौत

Wed, 27 Feb 2019 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
पिकअप से बाइक टकराई, महिला की मौत
बांदा। सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आ जाने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई और उसका पति तथा पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हेलमेट नहीं लगाए थे। पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। उत्तेजित लोगों ने कुछ देर घटनास्थल पर विरोध जताया।
विज्ञापन


कालिंजर थाना क्षेत्र के इटवां (सिंघौटी) गांव का हंसू (50) पुत्र जगदेव अपनी पत्नी प्यारी (45) और पुत्र होरीलाल (18) के साथ बुधवार को शाम करीब 4 बजे बाइक पर कालिंजर जा रहा था। सौंता गांव की नर्सरी के पास सामने से आ रही पिकअप ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी। बाइक दूर तक घिसटती चली गई। उस पर बैठी प्यारी गिरकर पिकअप के नीचे आ गई और उसकी वहीं मौत हो गई।
विज्ञापन


पति हंसू और बाइक चला रहा बेटा होरीलाल भी गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपी-100 पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्यारी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कालिंजर थाना इंस्पेक्टर रवींद्र तिवारी ने बताया कि पिकअप जीप को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed