{"_id":"5cd70c33bdec22077268981e","slug":"191557597235-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरचार्ज जमा न होने से अटका बिजली कनेक्\nशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरचार्ज जमा न होने से अटका बिजली कनेक् शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। सरचार्ज जमा न होने से रेलवे स्टेशन में वाटर एटीएम का बिजली कनेक्शन अटका है। गर्मी में यात्रियों को महंगे दामों पर पानी खरीदना पड़ रहा है। नवंबर 2018 में रेलवे ने 1.40 लाख के बकाए पर वाटर एटीएम का बिजली कनेक्शन काट दिया था।
छह माह का समय बीत जाने के बाद भी ठेकेदार ने बकाया जमा नहीं किया तो रेलवे ने 28 अप्रैल को नोटिस जारी कर तीन दिन में जमा करने की चेतावनी दी। ठेकेदार ने बकाया जमा कर दिया। लेकिन सरचार्ज नहीं जमा किया।
उधर, एटीएम बंद होने का कैंटीन संचालक फायदा उठा रहे है। यात्रियों को 15 रुपये की जगह 20 रुपये की पानी बोतल खरीदना पड़ रही है। वाणिज्य निरीक्षक संजय कुमार का कहना है कि सरचार्ज जमा होने के बाद ही वाटर एटीएम का कनेक्शन जोड़ा जाएगा। साथ ही महंगे दामों पर पानी बेचने वाले कैंटीन संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।