{"_id":"5a048f474f1c1b60678ba250","slug":"191510248263-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा की तिथियां घोषित, केंद्रों का निर्धारण अधर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा की तिथियां घोषित, केंद्रों का निर्धारण अधर में
Updated Thu, 09 Nov 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड परीक्षा प्रैक्टिकल की तिथियां भी जारी हो गईं हैं लेकिन अब तक परीक्षा केंद्रों का अंतिम निर्धारण नहीं हो सका। कॉलेजों से भौतिक सत्यापन के आधार पर मांगी गई आपत्तियों की तिथि भी बीत गई लेकिन अभी केंद्रों की प्रारंभिक सूची नहीं जारी हुई है।
जिले में हाईस्कूल व इंटर कॉलेजों की संख्या 137 है। जिसमें 41 राजकीय कॉलेज, 30 वित्त पोषित और 66 वित्तविहीन कॉलेज हैं। इनमें 70 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाने का प्रस्ताव है। हालांकि भौतिक सत्यापन में 60 फीसदी कॉलेजों में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगे हैं। भौतिक सत्यापन के आधार पर कॉलेजों से आपत्ति मांगने का आदेश जिला विद्यालय निरीक्षक ने जारी किया है। उधर, प्रधानाचार्यों ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद को सूचना ऑनलाइन दी है। परिषद मानक तय कर लेगा।
उधर, डीआईओएस हिफजुर्रहमान ने बताया कि केंद्र निर्धारण को लेकर अभी कोई आदेश परिषद से नहीं मिले हैं। इसलिए सूची जारी नहीं हुई। हालांकि भौतिक सत्यापन के आधार पर आपत्तियां मांगी थीं लेकिन अभी आपत्तियां नहीं आई हैं।
विज्ञापन
-अभी केंद्रों की प्रारंभिक सूची भी नहीं हुई जारी
-आपत्तियां दाखिल करने की अंतिम तिथि बीती
-डीआईओएस को बोर्ड के आदेशों का इंतजार