{"_id":"59d921a84f1c1bd9798b559e","slug":"181507402152-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएलएम टीम देखेगी विकास कार्यों की हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएलएम टीम देखेगी विकास कार्यों की हकीकत
Updated Sun, 08 Oct 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा । भारत सरकार की चार सदस्यीय एनएलएम टीम 9 अक्तूबर से जिले में विकास कार्यों की हकीकत परखेगी। गांवों में कराए गए कार्यों का स्थलीय सत्यापन कर केंद्र सरकार को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
मुख्य विकास अधिकारी रामकुमार सिंह ने बताया कि नेशनल लेवल मानीटिरिंग टीम (एनएलएम) टीम मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों व केंद्र सरकार की योजनाओं की समीक्षा व जांच करेगी। बीडीओ महुआ कमल किशोर ने सभी ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों व ग्राम विकास अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। कहा कि कराए गए कार्यों की पूरी पत्रावलियां एवं रख-रखाव पूर्णत: कंपलीट कराना अनिवार्य है।
चार सदस्यीय टीम 9 अक्तूबर को यहां आएगी। 14 अक्तूबर तक निरीक्षण चलेगा। भ्रमण के दौरान कार्यों का भौतिक व स्थलीय सत्यापन किया जाना है। उन्होंने तत्काल विकास योजनाओं से संबंधित सभी कार्यों की मूल प्रतियां तैयार कर कार्यालय भेजने को कहा है। लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।