{"_id":"6afe7fc97ca5ab15110c14c4","slug":"road-accident-in-azamgarh-several-people-died-and-some-injured-due-to-fog-on-purvanchal-expressway-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा: बस और ट्रेलर की टक्कर के बाद कई गाड़ियां टकराईं, तीन की मौत; 10 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा: बस और ट्रेलर की टक्कर के बाद कई गाड़ियां टकराईं, तीन की मौत; 10 लोग घायल
Thu, 19 Nov 2026 10:19 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 19 Nov 2026 10:19 AM IST
सार
पूर्वांचस एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार को भीषण हादसा हुआ। धुंध के चलते तेज रफ्तार बस ट्रेलर में घुस गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
आजमगढ़ में हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह धुंध के कारण पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। लखनऊ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार निजी बस सामने चल रहे ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। इसके बाद बस के पीछे आ रहीं कई गाड़ियां भी एक-दूसरे से टकराती चली गईं। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के फखरुद्दीनपुर गांव के पास यह हादसा हुआ। सुबह धुंध के कारण दृश्यता कम होने से निजी बस चालक सामने चल रहे ट्रेलर को देख नहीं सका और बस सीधे उसमें जा घुसी। बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद पीछे से आ रहे वाहनों में भी टक्कर होती चली गई। हादसे में दो बस, पांच ट्रक क्षतिग्रस्त हुए। इससे एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही मुबारकपुर थाना प्रभारी प्रदीप मिश्र समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य कराने का प्रयास किया गया। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय तक आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन
