{"_id":"5c29054fbdec2256e27b8667","slug":"171546192207-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां के जनाजे में नहीं जा पाए विधायक मुख्तार अंसारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां के जनाजे में नहीं जा पाए विधायक मुख्तार अंसारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। मऊ से बसपा विधायक मुख्तार अंसारी मां के अंतिम संस्कार (जनाजा) में शामिल नहीं हो पाए। मां के निधन से दुखी विधायक ने खाना नहीं खाया। मुलाकातियों से भी नहीं मिले।
मुख्तार अंसारी मार्च 2017 से बांदा जेल में बंद हैं। शुक्रवार की रात पैतृक नगर गाजीपुर में उनकी मां राबिया अंसारी का निधन हो गया। वह लगभग 93 वर्ष की थीं। उनके पति सुभानउल्लाह अंसारी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। मां के निधन की खबर विधायक को शनिवार को सुबह मिली।
इलाहाबाद हाईकोर्ट बंद होने के कारण परिजनों ने एमपी-एमएलए विशेष न्यायालय में अर्जी दी, लेकिन विधायक को अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति नहीं मिली। प्रभारी जेल अधीक्षक/जेलर आरके सिंह ने बताया कि विधायक अंसारी ने जेल प्रशासन को अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पैरोल की अर्जी नहीं दी।
विज्ञापन
यह भी पता चला है कि मां के निधन की खबर मिलने के बाद मुख्तार अंसारी सदमे में हैं। उन्होंने शनिवार की रात और रविवार दिन में भी खाना नहीं खाया। मुलाकातियों से भी नहीं मिल रहे हैं।